राजनांदगांव
नई दिल्ली में हॉकी इंडिया अवार्ड्स, खिलाडिय़ों को मिला करोड़ों का ईनाम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 मार्च। नई दिल्ली में हॉकी जगत का प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया अवाड्र्स का आयोजन किया गया। हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
समारोह में भारतीय पुरूष एवं महिला हॉकी टीम के खिलाडिय़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करोड़ों रुपए के नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फिरोज अंसारी, जो हॉकी इंडिया के सह-सचिव एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष हैं, ने खेल मंत्री के साथ मंच साझा किया और खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारत के महान हॉकी खिलाड़ी अजित पाल सिंग की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनके हाथों अजीत पाल सिंह मिडफील्डर अवार्ड भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी सुमित कुमार को प्रदान किया गया। साथ ही अन्य पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार महान हॉकी खिलाड़ी जफर इकबाल को डिफेंडर ऑफ द ईयर, संजय राणा को अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, साक्षी राणा, प्रिंस दीप सिंह को प्लेयर ऑफ द ईयर, नवनीत कौर, हार्दिक सिह को प्रदाय किए गए। इस भव्य आयोजन ने भारतीय हॉकी खिलाडिय़ों के मनोबल को नई ऊंचाई प्रदान की तथा देश में हॉकी के विकास के प्रति सरकार और हॉकी इंडिया की प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया।