राजनांदगांव

पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित - राठौर
29-Mar-2026 5:54 PM
पात्र हितग्राहियों को  करें लाभान्वित - राठौर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 मार्च। संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर  विभागों द्वारा संचालित कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। बैठक में मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर तुलिका प्रजापति, डीएफओ दिनेश पटेल, जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मानपुर अमितनाथ योगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

श्री राठौर ने कहा कि जिले का समग्र विकास एवं आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। अत: कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी।


अन्य पोस्ट