राजनांदगांव

पिता से मारपीट, पुत्र के खिलाफ कार्रवाई
26-Mar-2026 4:36 PM
पिता से मारपीट, पुत्र के खिलाफ कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 26 मार्च। शराब के नशे में पिता से मारपीट व शांतिभंग करने वाले आरोपी के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार मुरूम खदान लखोली निवासी दीपक शर्मा द्वारा कोतवाली थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके पुत्र कृष्णा शर्मा द्वारा प्रतिदिन नशा सेवन कर परिवारजनों के साथ गाली-गलौज, वाद-विवाद एवं मारपीट की जाती है।  23 एवं 24 मार्च को भी आरोपी द्वारा नशे की हालत में घर में विवाद कर जान से मारने की धमकी देकर शांतिभंग की स्थिति उत्पन्न की गई। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ की गई। जिसमें यह पाया गया कि आरोपी नशा सेवन का आदी है तथा परिजनों के साथ लगातार हिंसक विवाद कर रहा है। जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने एवं किसी गंभीर संज्ञेय अपराध के घटित होने की प्रबल संभावना थी।

उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते आरोपी कृष्णा शर्मा 22 वर्ष निवासी मुरुम खदान  लखोली को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर  कार्यपालिक मजिस्ट्रेट  राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कराया गया।


अन्य पोस्ट