राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 मार्च। चैत्र नवरात्रि अवसर पर मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले के अं. चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगरीय निकाय के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नगर की मातृ शक्तियों को सम्मानित किया।
नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तथा धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र व स्वास्थ्य एवं शिक्षा के विकास में अपना महत्चवपूर्ण योगदान देने वाले नगर की मातृ शक्तियों को शाल, श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर की सभी मंदिरों एवं धार्मिक आयोजनों में सेवा गीत के माध्यम में क्ंवार एवं चैत्र नवरात्रि में सेवा करने वाली पटेल पारा महिला मंडल समिति का भी सम्मान किया। इसके अलावा स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में सेवाएं देने वाली मातृ शक्तियों को भी इस अवसर पर सम्मनित किया गया। नगर पंचायत में कार्यक्रम का शुभारंभ आदिशक्ति मातारानी की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने वाली मातृशक्तियों को नमन करते कहा कि नगर विकास में मिले उनके सहयोग के लिए नगर पंचायत सदैव ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में सीएमओ विजय पांडेय, उपयंत्री योगेश्वर सिंंह ठाकुर, रामकुमार देवांगन, पूर्व पार्षद प्रमोद ठलाल, पूर्व पार्षद उर्मिला पटेल, धनकुंवर पटेल, आशाबाई सहित अन्य लोग शामिल थे।


