राजनांदगांव

सट्टा-पट्टी के साथ आरोपी गिरफ्तार
26-Mar-2026 4:31 PM
सट्टा-पट्टी के साथ आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 26 मार्च। लालबाग पुलिस ने सट्टा-पट्टी के साथ एक आरोपी को पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी, पेन व नगदी रकम जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के निर्देश पर असामाजिक तत्वों, जुआ-सट्टा, नश्ीले पदार्थों, शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान के दौरान 23 फरवरी को मुखबीर की सूचना पर ग्राम सोनेसरार में आरोपी  का किराना दुकान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड़ कार्रवाई कर अरूण कुमार साहू 40 वर्ष निवासी  ग्राम सोनेसरार के कब्जे से सट्टा-पट्टी और 01 नग मोबाइल फोन, 01 नग पेन एवं नगदी 1895 रुपए कुल कीमती 6895 रुपए को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध  अपराध क्रमांक 118/2026 छग जुआ  प्रतिषेश अधिनियम की धारा 06 के तहत आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट