राजनांदगांव
बाइक भिड़ंत में एक की मौत, तीन जख्मी
26-Mar-2026 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नांदगांव के इंदामरा के पास की घटना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 मार्च। राजनांदगांव शहर के समीप इंदामरा चौराहे में गुरुवार दोपहर को दो बाइक की आपसी टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दोनों बाइक में सवार तीन लोगों को चोट पहुंची है। लालबाग पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक कवर्धा का रहने वाला है। एक बाइक के रॉग साईड से आने के चलते यह हादसा हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक इंदामरा चौक में कवर्धा के रहने वाले असलम खान बाइक में सवार होकर तुमड़ीबोड़ की ओर से राजनांदगांव की ओर आ रहे थे, तभी इंदामरा चौराहे में रॉग साईड से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। मौके पर असलम खान की मौत हो गई। वहीं दोनों बाइक में सवार युवकों को हल्की चोट पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


