राजनांदगांव

बजट पर अनुशंसा सहित अन्य विषयों की स्वीकृति
22-Mar-2026 9:55 PM
बजट पर अनुशंसा सहित अन्य विषयों की स्वीकृति

राजनांदगांव, 22 मार्च। महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में आय-व्यय अनुमान पत्रक 2026-2027 पर विचार-विमर्श उपरांत स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को प्रेषित किया गया एवं वित्तीय वर्ष 2025-2026 के आय-व्यय को पुनरीक्षण की अनुशंसा सहित सामान्य सभा को भेजा गया। साथ ही नगर निगम के अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया।

महापौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट के संबंध में विस्तार से चर्चा करते अनुशंसा सहित स्वीकृति हेतु समान्य सभा को प्रेषित किया गया। उन्होंने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश व प्रावधान तथा पार्षदों एवं नागरिकों के सुझाव के आधार पर बजट तैयार किया गया है। जनभावनाओं के अनुरूप तैयार बजट को अतिशीघ्र समान्य सभा में पेश किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पत्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व पालना सहायिका की नियुक्ति की अनुशंसा सहित वित्तीय वर्ष 2026-27 में सम्पत्तिकर में नियमानुसार छूट एवं निर्धारण की स्वीकृति प्रदान की गई।। इसके अलावा अन्य विषयों पर स्वीकृति दी गई।

बैठक में  सुनील साहू, राजेश जैन रानू, बिना धु्रव, सावन वर्मा, शैंकी बग्गा,  केवरा विजय राय, वर्षा शरद सिन्हा, आलोक श्रोती, डीलेश्वर प्रसाद साहू,  टोपेन्द्र सिंह,  अतुल विश्वकर्मा,  दीपक खाण्डे,  यूके रामटेके,  प्रणय मेश्राम, गरिमा वर्मा,  सुषमा साहू,  राकेश नंदे,  राजेश मिश्रा, नारायण यादव सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट