राजनांदगांव
अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 मार्च। मेजबान छत्तीसगढ़ ए तथा मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने आसान मैचों में अपनी विरोधी टीमों को हराकर हॉकी इंडिया द्वारा संचालित व छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविंद्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य, पार्षद अमृता मोहन की अध्यक्षता एवं फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, केसी त्रिपाठी, ए एक्का, परमजीत सिंह, मृणाल चौबे, शिवनारायण धकेता, नीलमचंद जैन, भूषण साव, छोटेलाल रामटेके, आशा थामस, महबूब कुरैशी, चंदन भारद्वाज, पंकज पांडे के विशिष्ट आतिथ्यि में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वैष्णव ने कहा कि यह राजनांदगांव के लिए गौरव की बात है कि विगत 1 साल के अंतर्गत 4 बार इस प्रकार के आयोजन करने से खिलाडिय़ों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलता आ रहा हैं। इस प्रकार के आयोजन कराने उन्होंने हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ़ हॉकी को साधुवाद दिया। अध्यक्षता करते पार्षद अमृता मोहन ने खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दी। आयोजन समिति के सचिव फिरोज अंसारी ने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि इस स्पार्धा से चयनित खिलाडिय़ों का केंद्र सरकार की योजना के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें विशेष रूप से बालिका खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चारों जोन में अस्मिता हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। ऐसे आयोजन से हर खिलाडिय़ों को खेल का प्रदर्शन दिखाने को मौका मिल रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत पुरस्कार राशि का भी घोषणा की गई है।
अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आज से प्रारंभ हुई अस्मिता वेस्ट जोन सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के प्रथम मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ ने हॉकी राजस्थान को 1 के मुकाबले 17 गोल से पराजित किया। छत्तीसगढ़ की ओर से टीम की मधु सिदार ने 13 गोल, प्रज्ञा साहू, काव्या सिंह ठाकुर रिया खलखो, मनप्रीत कौर ने 1-1 ने गोल किया। वहीं राजस्थान की ओर से एक गोल मात्र पुष्पा कंवर ने किया।
दूसरे मैच में मध्यप्रदेश ने हॉकी महाराष्ट्र को असानी से 10-0 गोल से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। मध्यप्रदेश की ओर से बैक खेल रही नौशीन ने 5 गोल अग्रिम पंक्ति की भाविका, साजिदा बेगम, प्रियांशी भंवर, केसर भाबर गीताश्री मम्मी ने 1-1 ने गोल किया।