राजनांदगांव

चार माह से निराश्रितों को पेंशन नहीं, आर्थिक परेशानी से जूझ रहे पेंशनधारी - संतोष
21-Mar-2026 8:25 PM
चार माह से निराश्रितों को पेंशन नहीं, आर्थिक परेशानी से जूझ रहे पेंशनधारी - संतोष

नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 21 मार्च। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने  पिछले चार माह से निराश्रितों को पेंशन नहीं मिलने से नाराजगी व्यक्त करते  नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते मांग की है कि पेंशन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों को झेल रहे निराश्रित पेंशनधारियों को जल्द ही पेंशन उपलब्ध कराई जाए।

नेता प्रतिपक्ष श्री पिल्ले ने कहा कि एक-दो माह आगे-पीछे हो जाए तो चलता है, लेकिन इस बार तो विष्णु देवसाय की सरकार ने हद कर दी। पिछले वर्ष 2025 के दिसंबर माह से अब नए साल का मार्च माह लग गया है। इसके बाद भी विष्णुदेव साय की सरकार निराश्रितों का पेंशन नहीं दिया है। सरकार गरीब मजलूमों का पेंशन दबाए बैठी है। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों को किसी गरीब मज़लूम नि:सहाय लोगों की परेशानी तक का ध्यान नहीं है। खासकर उम्रदराज लोग जो कुछ काम नहीं कर पाते, ऐसे लोगों को भाजपा की सरकार ने एक-एक पैसे के लिए भटकने के लिए उनकी हालत पर मरने छोड़ दिया है। श्री पिल्ले ने कहा कि निराश्रितों को जल्द ही निराश्रित पेंशन नहीं उपलब्ध कराया गया तो निगम क्षेत्र के सभी निराश्रित पेंशनधारियों को लेकर निगम के सामने आंदोलन करने मजबूर होंगे। आयुक्त को ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेसी पार्षदगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट