राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 मार्च। पशु मालिकों की लापरवाही से मवेशी निगम सीमाक्षेत्र के चौक-चौराहों में घूमते रहने एवं बैठे रहने से यातायात बाधित होने एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
आमजनो एवं मवेशियों को दुर्घटना से बचाने नगर निगम द्वारा मवेशी धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही निदान 1100 में प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी मवेशी पकड़ा जाता है तथा बीमार मवेशी ईलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल छोड़ा जाता है। मवेशी धरपकड़ अभियान के तहत चौक चौराहों में 6 घुमंतू एवं बैठे मवेशी पकडक़र रेवाडीह कांजी हाउस पहुंचाया गया। इसके अलावा आमजनों द्वारा निदान 1100 में शिकायत करने पर 3 मवेशी पकड़ रेवाडीह कांजी हाउस पहुंचाया गया, जहां गंज मंडी से बचे फल सब्जी लाकर मवेशियों को खिलाया जा रहा है। मवेशियों को पकडऩे शासन व प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम की घुमन्तू मवेशियों को पकडऩे निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित टीम चौक-चौराहों से घुमन्तू मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई के तहत गंज मंडी रोड, बंसतपुर, महामाया चौक, महेश नगर, अनुपम नगर, पताल भैरवी मंदिर के सामने, आरके नगर चौक से घुमंतू एवं बैठे 6 मवेशी को पकडक़र रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है। इसी प्रकार निदान 1100 में ममता नगर से आमजनों द्वारा किए गए शिकायत के आधार पर 3 मवेशी पकड़ रेवाडीह काजी हाउस में रखा गया है, जहां से उन्हें छोडऩे पर 570-570 रुपए संबंधित से अर्थदंड लेकर मवेशी छोड़ा जाएगा। इसके अलावा कन्हारपुरी, लखोली, रेवाडीह एवं गोकुल नगर से बीमार मवेशी की सूचना पर उन्हें पकड़ ईलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल छोड़ा गया। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिकों से अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध र रखने तथा चौक-चौराहों व सडक़ों पर घूमने पशुओं को खुला न छोड़ने की अपील की है। अपालन की स्थिति में मवेशी मालिकों के उपर कार्रवाई करते अर्थदंड अधिरोपित किया जाएगा।


