राजनांदगांव

चिखली में बहते 8 नल कनेक्शन काटे
14-Mar-2026 8:34 PM
चिखली में बहते 8 नल कनेक्शन काटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 14 मार्च। ग्रीष्म ऋतु में निगम सीमाक्षेत्र के सभी वार्डों में पर्याप्त पेयजल सप्लाई के लिए नगर निगम का जल विभाग की टीम वार्डो में निरीक्षण कर व्यर्थ बहने वाले नल बंद करने एवं पानी का दुरूपयोग करते पाए जाने पर नल काटने तथा नलों में टोटी लगाने की कार्रवाई कर रही है। निरीक्षण के दौरान जल विभाग की टीम ने चिखली में 8 अनावश्यक बहते नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।

उल्लेखनीय है कि ग्रीष्म ऋतु में सुचारू सप्लाई के लिए महापौर मधुसूदन यादव मोहारा नदी, जल सयंत्रगृह के अलावा वार्डों में भी जाकर पानी का हाल जान रहे है तथा पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करने समझाईस दे रहे हैं। वहीं नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा भी वार्ड तथा प्लांट का अवलोकन कर सुचारू पेयजल सप्लाई के लिए हरसंभव प्रयास करने अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं तथा शहर में अनावश्यक बहते पानी व पानी का दुरूपयोग पर कार्रवाई करने कहा गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जल विभाग की टीम ने वार्ड नं. 5 चिखली में 8 नल काटे।

आयुक्त  ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में पानी की किल्लत न हो इसे ध्यान में रखकर शहर में निरीक्षण कर अनावश्यक बहते नल बंद करने, नलों में टोटी लगाने तथा पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करने एवं गाड़ी सविसिंग सेंटरों को नल के पानी का उपयोग पीने के लिए करने तथा सविसिंग के लिए हैंडपंप या कुॅआ का उपयोग करने समझाईस दी जा रही है तथा अनुपयोगी नल काटा जा रहा है। उन्होंने व्यवासायियों एवं नागरिकों से अपील की है कि ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर कम होने को ध्यान में रखकर पानी का अपव्यय न करें, अनावश्यक बहते पानी को रोके, नलो में टोटी लगाएं, ताकि सभी को पर्याप्त पानी मिल सके।


अन्य पोस्ट