राजनांदगांव
राजनांदगांव, 6 मार्च। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार 3 मार्च को आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति.चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। स.उ.नि नरेन्द्र तिवारी अपने सेवाकाल के दौरान थाना अंबागढ़ चौकी, औंधी, छुईखदान, छुरिया एवं एसडीओपी कार्यालय गंडई तथा पुलिस कार्यालय शाखा ओएम एवं आईयूसीएडब्ल्यू में पदस्थ रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से डीएसपी केपी मरकाम, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, मुख्य लिपिक दरवेश कामड़े सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री तिवारी के स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना करते उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दी।


