राजनांदगांव

संकल्प से सिद्धि को समर्पित बजट -विक्रांत
02-Mar-2026 2:52 PM
संकल्प से सिद्धि को समर्पित बजट -विक्रांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव/खैरागढ़, 2 मार्च। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के संकल्प बजट का स्वागत किया है। उन्होंने इस बजट को जन आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब और रज्य के सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, सांसद संतोष पांडे को बधाई दी है।

श्री सिंह ने कहा कि बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना, महतारी सदन, सडक़, पानी व पुलिया के लिए बजट में प्रावधान किया गया है, जो एक अच्छा प्रयास है।

 छत्तीसगढ़ की विकास को नई दिशा प्रदान करने का विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में पहचान होगी।  बजट में युवाओं को लेकर बहुत बड़ी घोषणा की गई है, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य परीक्षाओं में भी युवाओं को प्रेरित करने वाला जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले घोषणा किए जाने की सराहना की।


अन्य पोस्ट