राजनांदगांव

मांगलिक भवन मरम्मत व प्रतिमा स्थल का नए सिरे से होगा संधारण
24-Feb-2026 8:01 PM
मांगलिक भवन मरम्मत व प्रतिमा स्थल का नए सिरे से होगा संधारण

महापौर ने मांगलिक भवन और रमन बाजार क्षेत्र का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 24 फरवरी। महापौर मधुसूदन यादव ने सोमवार सुबह निगम के तकनीकी एवं स्वास्थ्य अमला के साथ चिखली क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर साफ -सफाई देख सर्व समाज मांगलिक भवन एवं रमन बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने ओव्हर ब्रिज के पास स्थापित रानी अवंतीबाई प्रतिमा स्थल का जायजा लेकर प्रतिमा तथा आसपास नए सिरे से संधारण करने के लिए चर्चा की। इस दौरान निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह, सुनील साहू, सावन वर्मा, शिव वर्मा, श्रुति लोकेश जैन की उपस्थिति रही।

चिखली निरीक्षण के दौरान महापौर ने सम्पूर्ण क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने स्वास्थ्य अमला से कहा। उन्होंने कहा कि नाली निकालने के पश्चात कचरा उसी दिन उठावे, लोगों को कचरा नाली में नहीं डालने तथा गीला-सूखा कचरा घर में ही अलग कर स्वच्छता दीदीयों को देने समझाईस दें, आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर वार्डवासियों से चर्चा कर फीडबैक लें।

चिखली शासकीय प्रेस के पीछे निर्मित सर्व मांगलिक भवन देख महापौर श्री यादव ने तकनीकी अधिकारियों से कहा कि भवन पुरानी हो गई है, इसलिए मरम्मत की आवश्यकता है। चूंकि  भवन में विभिन्न आयोजन होते रहते है, इस आधार पर इसका मरम्मत कर रंग रोगन करें, शौचालय की भी मरम्मत करें तथा भवन के आसपास पौधरोपण करें। रमन बाजार का निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि बाजार के आसपास अतिक्रमण हटाकर साफ सफाई रखे। रमन बाजार के पास निर्मित भवन का निरीक्षण किए तथा डबरी तलाब में टो वाल निर्माण व सडक़ मरम्मत कर आसपास व्यवस्थित करने कहा।

महापौर  चिखली ओव्हरब्रिज के पास स्थापित रानी अवंतीबाई प्रतिमा स्थल का भी निरीक्षण किए। उन्होंने कहा कि इस स्थल पर भी मरम्मत संधारण की आवश्यकता है, इसके लिए उन्होंने प्रतिमा स्थल की समुचित साफ -सफाई कर पेडेस्टल मरम्मत, पेवर ब्लाक लगाने, जाली एवं दीवाल रंग रोगन करने तथा प्रतिमा में पेन्ट करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थल पर पौधे लगाकर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी किया जाए। निरीक्षण के दौरान सुरी सुषमा साहू, अनुप पाण्डे, मोनेन्द्र साठिया, रोमाली शेण्डे, राजेश मिश्रा, पवन कुर्रे, दिलीप गिरी गोस्वामी, समयपाल, चिराग मेश्राम उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट