राजनांदगांव

शिफ्ट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग का आयोजन
22-Feb-2026 9:48 PM
शिफ्ट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 फरवरी। दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर के मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब दीपचंद आर्य के निर्देशन व रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट राजनंादगांव की निरीक्षक प्रभारी तरूणा साहू के नेतृत्व में 22 फरवरी को सुबह 7.30 बजे दिग्विजय स्टेडियम  में शिफ्ट इंडिया  संडे ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्टेशन मास्टर राजनांदगांव बर्मन, सीटीआई रेखा पदम, जीबीए रेलवे सुरक्षा बल की इंस्पेक्टर तरुणा साहू एवं स्टॉफ, कोचेस, वार्डन, बास्केटबॉल के बालक खिलाड़ी तथा भारतीय खेल प्राधिकरण  एकेडमी के खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बल के जवानों, शहर के युवाओं एवं आमजन में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।  सभी प्रतिभागियों ने साइकिलिंग कर फिट रहने का संदेश दिया और नियमित व्यायाम को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक फल एवं जूस का वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट