राजनांदगांव
44 प्रकरणों में 51 के विरूद्ध कार्रवाई
21-Feb-2026 4:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 21 फरवरी। शराब कोचिया, शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों 44 प्रकरणों में केसीजी पुलिस ने 51 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार केसीजी पुलिस टीम द्वारा लगातार नशामुक्ति कार्यक्रम को जारी रखते एवं जिले के अपराधों में लगातार अंकुश लगाते निरंतर पयास जारी है। इसी तारतम्य में बीते सप्ताह में जिला केसीजी थानांतर्गत आने वाले सभी इलाकों में आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों से लेकर सुविधा उपलब्ध करने वालों पर कार्रवाई की गई। इस सप्ताह जिले में अब तक 36(च) के 31 प्रकरण, 36(सी) के 06 प्रकरण, 34(1) के 07 प्रकरण। इस प्रकार आबकारी एक्ट के तहत कुल 23 लीटर शराब जब्त किया गया व कुल 51 व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


