राजनांदगांव

सडक़ हादसे में पंचायत सचिव की मौत
21-Feb-2026 4:29 PM
सडक़ हादसे में पंचायत सचिव की मौत

छुरिया से पंचायत लौटते हादसा

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

राजनांदगांव, 21 फरवरी। छुरिया फारेस्ट बेरियर के पास शुक्रवार दोपहर बाद एक सडक़ हादसे में पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत हो गई। एक अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक में सवार पंचायत सचिव ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया वही बाइक में पीछे बैठे साथी को हल्की चोट पहुंची। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट-एंड-रन की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार छुरिया जनपद क्षेत्र के बेलरगोंदी पंचायत के सचिव छगनलाल पोर्ते पंचायती काम के सिलसिले में छुरिया जनपद कार्यालय आए थे। शुक्रवार को दिनभर जनपद में काम निपटाने के बाद वह अपने साथी हमीद कंवर के साथ जब गांव लौट रहे थे तब फारेस्ट नाका के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में 50 वर्षीय पंचायत सचिव छगनलाल पोर्ते की घटनास्थल में दर्दनाक मौत हो गई। वही पीछे बाइक में बैठे साथी घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। पंचायत सचिव की मौत की खबर सुनकर जनपद पंचायत कार्यालय के अधिकारी और ग्रामीण सन्न रह गए।

 


अन्य पोस्ट