राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता संतोष अग्रवाल ने बुधवार को स्पीकर हाउस में डॉ. रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। संतोष अग्रवाल ने पारंपरिक एवं धार्मिक रीति-रिवाज से अपने कक्ष का पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया।
मिली जानकारी के अनुसार संतोष अग्रवाल भाजपा के कद्दावर नेता हैं और लंबे समय से राजनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका के साथ संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्व भूमिका का निर्वहन करते रहे हैं। श्री अग्रवाल पूर्व में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के चुनाव प्रभारी एवं कैम्प कार्यालय के प्रभारी रह चुके हैं, इसलिए उनके दीर्घकालिन अनुभव का लाभ लेने डॉ. रमन सिंह ने उन्हें सभी विभागों के लिए अपना प्रभारी बनाया है। अब संतोष अग्रवाल कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे। बुधवार को स्पीकर हाऊस में संतोष अग्रवाल को बधाई देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महापौर मधुसूदन यादव, बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, रमेश पटेल, राजेन्द्र गोलछा, सौरभ कोठारी, हरीश शर्मा, सावन वर्मा, शिव वर्मा, रघुवीर वाधवा, हकीम खान, दीपक चौहान, अरुण शुक्ला, दिनेश गुप्ता, संजय लडवन, उतम साहू साहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


