राजनांदगांव
नक्ष का राज्य स्तरीय शतरंज में शानदार प्रदर्शन
18-Feb-2026 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 18 फरवरी। युगांतर पब्लिक स्कूल के छात्र नक्ष बंसीजा कक्षा 2 सी ने अंडर-9 आयु वर्ग की स्वर्गीय नन्दलाल यादव मेमोरियल राज्य स्तरीय चेस चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते मैडल और सर्टिफिकेट अर्जित किया। नक्ष ने 6 राउंड में तीन मैच जीतकर यह शानदार उपलब्धि हासिल की। विगत दिवस स्वर्गीय नंदलाल यादव मेमोरियल राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप रायपुर में आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 100 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें नक्ष का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर, पीआरओ स्पोट्र्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह, चेस कोच रामप्रसाद पाल तथा प्रबंध समिति ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


