राजनांदगांव

सट्टा, तीसरा आरापी गिरफ्तार
17-Feb-2026 5:59 PM
सट्टा, तीसरा आरापी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 फरवरी।
सट्टा-पट्टी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में दो आरोपी पूर्व से गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्व है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर शास्त्री चौक तुलसीपुर के पास अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी अविनाश रामटेके उर्फ गोलू 29 वर्ष निवासी वार्ड नं. 18 शास्त्री चौक तुलसीपुर को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से नगदी रकम 3040 रुपए, सट्टा-पट्टी, नोटबुक, मोबाइल, डाटपेन जब्त कर अप. क्र. 91/26 धारा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर 4 फरवरी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी द्वारा अपने मेमोरंडम में सट्टा से प्राप्त रकम व सट्टा-पट्टी को इम्तियाज वारसी निवासी नवागांव एवं राजेश मंधानी सिंधी कॉलोनी लालबाग को प्रतिदन देना बताया था। उक्त मेमोरंडम के आधार पर आरोपी इम्तियाज वारसी 46 वर्ष साकिन नवागांव को 6 फरवरी को गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के तीसरा आरोपी राजेश मंधानी 49 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी वार्ड नं. 23 लालबाग को 16 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट