राजनांदगांव

लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार
16-Feb-2026 5:00 PM
लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार

पूर्व में एक आरोपी गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 फरवरी।
शराब खरीदने गए लोगों से मारपीट कर रूपए लूटकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को  न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। बताया गया कि आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है और बसंतपुर थाना में पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इसी मामले के एक अन्य आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज करया कि 18 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 01 बजे वह अपने साथी के साथ अपनी स्कूटी एक्टिवा से मोहारा शराब भ_ी शराब खरीदने गया था। उसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी को अश्लील गाली-गलौज करते हाथ-मुक्का एवं गमछे में बंधे पत्थर से मारपीट कर जान से खत्म करने की धमकी दी गई तथा प्रार्थी के हाथ में रखे 200 रुपए एवं पर्स में रखे 3000 रुपए नगद तथा अन्य दस्तावेज लूटकर फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 296, 115(2), 351(2),  309(2),  3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई। तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी देव यदु मोहारा भ_ी के पास घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी सौरभ मानिकपुरी के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया। इस मामले में सौरभ मानिकपुरी को पूर्व में ही गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट