राजनांदगांव
राजनांदगांव, 12 फरवरी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष घोषित होने के पश्चात चिंटू सोनकर और जिला महामंत्रीद्वय नोमेश वर्मा और आशुतोष सिंह द्वारा जिलेभर में सतत जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान को युवा संवाद कार्यक्रम का नाम दिया गया है। जिसके माध्यम से वे भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार युवाओं के बीच कर रहे हैं तथा उन्हें संगठन से जोडऩे का कार्य कर रहे हैं। इस पहल को युवाओं का उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है। 10 फरवरी को इस अभियान की शुरुआत अर्जुनी मंडल से हुई, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बगदई ग्राम के भाइयों एवं ग्राम सरपंच द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात कुमरदा मंडल में युवा मोर्चा एवं भाजपा के साथियों ने स्वागत किया। डोंगरगांव में भी युवा मोर्चा के साथियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।


