राजनांदगांव

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पटेल दिग्विजय स्टेडियम समिति के नए सचिव, बागड़ी सह-सचिव
12-Feb-2026 3:52 PM
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पटेल दिग्विजय स्टेडियम समिति के नए सचिव, बागड़ी सह-सचिव

 डेढ़ दर्शक बाद सचिव पद पर नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 12 फरवरी। डेढ़ दशक बाद दिग्विजय स्टेडियम समिति के सचिव पद पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पटेल को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं सह-सचिव के रूप में योगेश बागड़ी को जिम्मेदारी दी गई है। तकरीबन 14 वर्षों से दिग्विजय स्टेडियम समिति का सचिव का पद रिक्त था।

कलेक्टर समिति के पदेन अध्यक्ष होते हैं। सचिव पद पर नियुक्ति का मामला डेढ़ दशक से अटका हुआ था। इससे पहले तकरीबन 12 साल तक कांग्रेस नेता कुतबुद्दीन सोलंकी समिति के सचिव थे। इसके बाद से पद खाली रहा। पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की गई थी। उसी के अनुरूप प्रशासन ने रमेश पटेल को सचिव और योगेश बागड़ी को सह-सचिव नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि दोनों की नियुक्ति के बाद स्टेडियम समिति द्वारा  अलग-अलग खेलों के आयोजन की गति रफ्तार बढ़ेगी। वहीं स्टेडियम के रख-रखाव एवं अन्य बुनियादी  आवश्यकताओं को पूरा करने में आसानी होगी।


अन्य पोस्ट