राजनांदगांव
भाजपा सरकार में किसान रोज खा रहे हैं धोखा - महेन्द्र
10-Feb-2026 7:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 फरवरी। जिला पंचायत सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ग्रामीण महामंत्री महेन्द्र यादव ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पिछले दो वर्षों में प्रदेश का हर वर्ग परेशान है, लेकिन सबसे अधिक पीड़ा अन्नदाता किसान झेल रहा है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, जिसे कभी धान का कटोरा कहा जाता था, वहां आज किसानों की ऐसी दुर्दशा पहले कभी देखने को नहीं मिली। प्रशासन की जटिल और अव्यवहारिक प्रक्रिया के चलते हजारों किसानों का धान आज भी नहीं बिक पाया। किसान टोकन कटवाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


