राजनांदगांव
राजनांदगांव, 9 फरवरी। वाद-विवाद व हल्ला कर शहर में शांति भंग करने वाले 5 अनावेदकों के विरूद्ध डोंगरगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। 7 फरवरी को रात्रि में डोंगरगढ़ के महावीर तालाब के पास वाद-विवाद कर हल्ला-गुल्ला एवं मारपीट करने पर उतारू होने की सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर अनावेदकगण विक्की यादव 24 वर्ष निवासी बसंतपुर राजनांदगांव, गणेश यादव 28 वर्ष निवासी शंकरपुर राजनांदगांव, हर्ष राजपूत 25 वर्ष निवासी राजनांदगांव, आशीष सिंह राजपूत 36 वर्ष निवासी शांतिनगर राजनांदगांव एवं राहुल चौकसे 30 वर्ष निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ़ आपस में वाद-विवाद कर मोहल्ले की शांतिभंग कर रहे थे।
समझाने के बावजूद नहीं मानने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 05 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ में प्रस्तुत किया गया।