राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 फरवरी। शहर के दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों के पास से पुलिस ने मात्रा से अधिक मात्रा में शराब बरामद कर कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 33 पौवा देशी शराब और नगदी रकम जब्त किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार 8 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर घटनास्थल भदौरिया चौक फ्लाई ओवर के नीचे राजनांदगांव से आरोपी एवनदास मानिकपुरी 42 वर्ष निवासी सहदेव नगर के कब्जे से 16 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमती 1280 रुपए एवं शराब बिक्री रकम 200 रुपए कुल कीमती 14870 रुपए एवं घटनास्थल मुरूम खदान अटल आवास लखोली के पास आरोपी लोकेश साहू 29 साल निवासी वार्ड नं. 32 राजीव नगर लखोली के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमती 1360 रुपए एवं शराब बिक्री रकम 130 रुपए कुल कीमती 1490 रुपए इस तरह दोनों आरोपियों के कब्जे से 33 पौवा देशी शराब कीमती 2640 रुपए एवं नगदी रकम 330 रुपए जुमला कीमती 2970 रुपए अवैध रूप से बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसे जब्त कर गिरफ्तारी कार्रवाई किया जाकर आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक अप.क्र. 99/26, 100/26 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट कायम किया गया।


