राजनांदगांव

जिले के हैंडबाल खिलाडिय़ों का ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी में चयन
08-Feb-2026 4:25 PM
जिले के हैंडबाल खिलाडिय़ों का  ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी में चयन

राजनांदगांव, 8 फरवरी। जिले के हैंडबाल खिलाडिय़ों का चयन ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी में हुआ है। जिले के हैंडबाल महिला खिलाड़ी उतरा धीवर,  भूमि कोचर, पूर्वी ठाकुर, ज्योति मंडावी, सविता नारंग का चयन हेमचंद विश्वविद्यालय की टीम में हुआ, जो मेघालय में 10 से 14 फरवरी तक आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सभी खिलाडिय़ों को  राजनांदगांव हैंडबॉल खेल प्रेमियों की ओर से शुभकामनाएं दी। यह जानकारी जयेश मुदलियार ने दी।


अन्य पोस्ट