राजनांदगांव

निगम ने चौक-चौराहों से पकड़े आधा दर्जन मवेशी
07-Feb-2026 2:32 PM
निगम ने चौक-चौराहों से पकड़े आधा दर्जन मवेशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 7 फरवरी। नगर निगम का मवेशी धरपकड़ अभियान में निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर घुमंतू एवं बैठे मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लखोली चौक, नंदई चौक, इंदिरा नगर चौक, गंज मंडी के सामने, फरहद चौक से घुमंतू  6 मवेशियों की धरपकड़ की गई। मवेशियों को रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं। जिससे मवेशी चौक-चौराहों में घूमते एवं बैठे रहते है। जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओं के लिए भी खतरनाक है। पशु मालिकों की सजगता से ही दुर्घटना से बचा जा सकता है।

नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने घुमन्तु मवेशियों को पकडऩे टीम गठित की है। गठित टीम चौक-चौराहों से घुमन्तू मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई में 6 घुमन्तू एवं बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। मवेशियों को पकडक़र कांजी हाउस में रखा जाता है, जहां उन्हें पैरा, कुट्टी के साथ गंज मंडी से बचे फल सब्जी का पौष्टिक आहार दिया जाता है एवं उन्हें छोडऩे पर 570-570 रुपए संबंधित से अर्थदंड लेकर मवेशी छोड़ा जाता है।


अन्य पोस्ट