राजनांदगांव

सर्विस ऑन व्हील्स अभियान का शुभारंभ, 9 से शिविरों से मिलेगी शासकीय सेवाएं
05-Feb-2026 7:38 PM
सर्विस ऑन व्हील्स अभियान का शुभारंभ, 9 से शिविरों से मिलेगी शासकीय सेवाएं

राजनांदगांव, 5 फरवरी। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को घर-पहुंच शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा नवाचार के रूप में सर्विस ऑन व्हील्स दिव्यांगजन एवं वृद्धजन सेवा रथ अभियान का शुभारंभ किया गया है।

अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त विकासखंडों में क्लस्टर स्तरीय शिविरों का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों को एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की शासकीय सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

अभियान के प्रथम चरण में क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित कर हितग्राहियों का पंजीयन एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके पश्चात सेवा रथ के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सेवाएं प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के तहत मानपुर विकासखंड में 09 से 14 फरवरी, मोहला विकासखंड में 16 से 21 फरवरी तथा अंबागढ़ चौकी विकासखंड में 23 से 28 फरवरी 2026 तक क्लस्टर स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट