राजनांदगांव

अवैध शराब संग आरोपी गिरफ्तार
03-Feb-2026 9:37 PM
अवैध शराब संग आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 3 फरवरी। दोपहिया वाहन में शराब परिवहन करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 52 पौवा देशी शराब जब्त किया। पुलिस के अनुसार 01 फरवरी को घुमका  पुलिस मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की स्कूटी से एक लडक़ा शराब लेकर जाने वाला है। सूचना पर रात 9.30 बजे ग्राम कालडबरी दसवमिल के पास स्कूटी में अवैध रूप से शराब बेचने ले जाने वाले को पकड़ा गया। मौके पर कार्रवाई करते आरोपी विनय कुमार यादव भेंडऱवानी घुमका के कब्जे से एक सफेद रंग के पुरानी इस्तेमाली वाहन के डिक्की के अंदर रखे 52 पौवा देशी शराब को जब्त कर आबकारी  एक्ट धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई किया गया है।

आरोपी को  न्यायालय में पेश कर जेल वारंट प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।


अन्य पोस्ट