राजनांदगांव

शराब परिवहन करते आरोपी पकड़ाया
03-Feb-2026 9:30 PM
शराब परिवहन करते आरोपी पकड़ाया

राजनांदगांव, 3 फरवरी। अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के पास से पुलिस ने दोपहिया वाहन और शराब को जब्त किया।

01 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भरीटोला का पवन ठाकुर कच्ची शराब दुकान से अधिक मात्रा में शराब एकत्र कर अवैध बिक्री हेतु अपनी मोटर साइकिल में शराब ले जा रहा है। सूचना पर लेडिजॉब पुलिया के पास रेड कार्रवाई की गई। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी पवन ठाकुर  24 वर्ष निवासी ग्राम भरीटोला से 3 800 रुपए की शराब एवं एक मोटर साइकिल को जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


अन्य पोस्ट