राजनांदगांव

नीरज भाजपा से निलंबित
01-Feb-2026 4:45 PM
नीरज भाजपा से निलंबित

सोशल मीडिया में की गई टिप्पणी के कारण निलंबन
राजनांदगांव, 1 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने शनिवार को डोंगरगढ़ के भाजपा नेता नीरज यादव द्वारा सोशल मीडिया में की गई अमर्यादित टिप्पणी को गंभीरता से लेते नीरज यादव को दूरभाष पर चर्चा कर पार्टी के अनुशासन की जानकारी देते आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, परन्तु नीरज यादव ने संगठन के अनुशासन की परवाह नहीं कि जिसके कारण जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने तत्काल नीरज यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। जिसका निलंबन आदेश जारी किया गया ।

श्री राजपूत ने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को आव्हान करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओ द्वारा वरिष्ठ नेताओ के प्रति अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा ही पार्टी की पूंजी है, इसलिए किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बिलकुल बर्दाश्त नही जाएगी, इसलिए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया या बातचीत में संगठन के प्रति विरोधाभास टिप्पणी से बचने की नसीहत कोमल सिंह राजपूत ने दी है।


अन्य पोस्ट