राजनांदगांव

शतरंज स्पर्धा में दिग्विजय कॉलेज विजेता
17-Jan-2026 6:42 PM
शतरंज स्पर्धा में दिग्विजय कॉलेज विजेता

राजनांदगांव, 17 जनवरी। शासकीय दिग्विजय कॉलेज द्वारा आयोजित सेक्टर स्तरीय शतरंज स्पर्धा में छात्र-छात्राओं दोनों वर्गों में दिग्विजय कॉलेज विजेता बना। समापन समारोह में अतिथि के रूप में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिता महिश्वर, डॉ. सहदेव सिंह, पीके हरी, परेश वर्मा, डॉ. मुन्नालाल नंदेश्वर, डॉ. नीता नायर उपस्थित थे।

खिलाडिय़ों को संबोधित करते प्रवेश वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत लगी रहती है। इस बार आप पराजित हुए हो तो अगली बार विजेता बनेंगे। डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सारे खिलाडिय़ों ने  प्रतियोगिता में अच्छा खेल का प्रदर्शन किया और आधुनिक प्रतियोगिता में और भी अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय तथा खेल भारतीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करें। शतरंज का खेल खिलाडिय़ों के मानसिक मजबूती को प्रदर्शित करता है।

छात्र वर्ग में दिग्विजय कॉलेज 15 अंकों के साथ प्रथम, शासकीय नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़ 13.1.2 स्थान दूसरा तथा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। छात्रा वर्ग में दिग्विजय महाविद्यालय 13.8.2 अंकों के साथ प्रथम, शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय 9.1.2 के अंकों के साथ दूसरे तथा शासकीय महाविद्यालय कवर्धा 8.1.2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह का संचालन क्रीड़ा अधिकारी अरुण चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. हिरेन्द्र बहादुर ठाकुर, रोशन पटेल, रमन साहू, गौतम, देवेन्द्र देवांगन, रवि देवांगन तथा रामू पाटिल ने सहयोग दिया।


अन्य पोस्ट