राजनांदगांव

नवनिर्मित पुलिस को-आर्डिनेशन सेंटर भवन का उद्घाटन
20-Dec-2025 8:08 PM
नवनिर्मित पुलिस को-आर्डिनेशन सेंटर भवन का उद्घाटन

पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों की ली बैठक

राजनांदगांव, 20 दिसंबर। पुलिस महानिदेशक ने रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक गुरुवार को मोहला के नवनिर्मित पुलिस को-आर्डिनेशन सेंटर भवन में आयोजित हुआ।

बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन पश्चात बेसिक पुलिसिंग क्रियान्वयन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। मोहला-मानपुर-अं. चौकी में प्रवास के दौरान जिले के थाना अं. चौकी का पुलिस महानिदेशक द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। रक्षित केंद्र मोहला स्थित नवनिर्मित पुलिस को-आर्डिनेशन सेंटर भवन का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक के करकमलों से संपन्न हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अरूणदेव गौतम ने 18 दिसंबर को रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक पुलिस को-आर्डिनेशन सेंटर मोहला में ली।

बैठक में राजनांदगांव रेंज पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, मोहला-मानपुर एसपी वायपी सिंह, राजनांदगांव एपी अंकिता शर्मा, कबीरधाम एसपी धर्मेन्द्र छवैई, खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा शामिल हुए। बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, स्थाई वारंटी, एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित प्रकरण, पूरक चालान, फरारी मेंचालान, लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई,  यातायात अधिनियम के तहत कार्रवाई, अनियमित वित्तीय कंपनी के लचित प्रकरण,  माओवाद/ नक्सलवाद के उन्मुलन के तहत मुठभेड़, गिरफ्तार एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गई। बैठक में लंबित प्रकरणों की शीघ्र निराकरण करने निर्देशित करते क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन पश्चात बेसिक पुलिसिंग क्रियान्वित करने, विशेष कार्ययोजना तैयार कर थाना स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।

पुलिस महानिदेशक श्री गौतम ने नवीन जिला मोहला-मानपुर-अं. चौकी के रक्षित आरक्षी केन्द्र मोहला में नव-निर्मित पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेन्टर भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने  पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेन्टर मोहला परिसर में वृक्षारोपण किया गया। रक्षित आरक्षी केन्द्र मोहला के सशस्त्र सलामी दुकड़ी द्वारा पुलिस महानिदेशक को सलामी दी गई।  पुलिस महानिदेशक ने जिले के थाना अंबागढ़ चौकी का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना की साफ-सफाई एवं रिकार्ड अद्यतन स्थिति व रखरखाव उचित रूप से पाए जाने पर थाना प्रभारी एवं स्टाफ की प्रशंसा की।


अन्य पोस्ट