राजनांदगांव

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल के बरी होने पर पीएम से इस्तीफा मांगने कांग्रेस का प्रदर्शन
19-Dec-2025 4:07 PM
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल के बरी होने पर पीएम से इस्तीफा मांगने कांग्रेस का प्रदर्शन

 नांदगांव भाजपा कार्यालय को घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमाझटकी भी

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

राजनांदगांव, 19 दिसंबर। नेशनल हेराल्ड मामले में न्यायालय द्वारा ईडी की याचिका को खारिज करने के बाद राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत राजनंादगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए बड़ा प्रदर्शन किया।  पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने घेराव करने के लिए जोर आजमाईश की। पुलिस के साथ कुछ कार्यकर्ताओं की बहस भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा।  शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग करते हुए विपक्षी नेताओं को मोदी सरकार निशाना बना रही है। कोर्ट के फैसले से केंद्र सरकार की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। प्रदर्शन के दौरान शाहिद भाई, विपिन यादव, हेमा देशमुख, कुलबीर सिंह छाबड़ा, भागवत साहू, मेहुल मारू, सूर्यकांत जैन, आसिफ  अली, झम्मन देवांगन, संतोष पिल्ले, अमित चंद्रवंशी, रूबी गरचा, प्रवीण मेश्राम,  पदम कोठारी,  राजेश चौहान, विनय झा, मन्ना यादव, चेतना भानुशाली, मनीष गौतम, मोहन साहू, मानव देशमुख, राजेश गुप्ता  चंपू समेत अन्य कांग्रेसी नेता शामिल थे।


अन्य पोस्ट