राजनांदगांव
जिलाध्यक्ष मोर्चे को दी मजबूती
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 दिसंबर। राजनांदगांव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इरफान शेख को पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्टी ने शेख को प्रदेश स्तर में जगह दी है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल ने इरफान शेख को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह संगठन की डिजिटल और सोशल मीडिया गतिविधियों को और सशक्त बनाने के लिए जहीर अब्बास को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में हैरी जोसेफ को मनोनीत किया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर इरफान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत समेत अन्य नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं उन्हें पार्टी की ओर से बधाई और शुभकामनाएं भी मिल रही है।