राजनांदगांव
राजनांदगांव, 14 दिसंबर। निजी एम्बुलेंस संचालकों द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने पर लालबाग पुलिस ने अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव के निजी सुरक्षा गार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्राईवेट एम्बुलेंस के संचालक पप्पू उर्फ विनय मेश्राम द्वारा अपने प्राईवेट एम्बुलेंस को अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से खड़ी करने पर मना करने पर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट किया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में आरोपी विनय मेश्राम उर्फ पप्पू, साहिल बंसोड़ एवं हेमराज चौहान उर्फ भक्कु के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सिद्ध पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी की गई। आरोपियों द्वारा गवाहों को पुन: धमकाने की सूचना पर पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा में गिरफ्ताार कर जेल भेजा गया।