राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 दिसंबर। ग्रामीण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने वाले के विरूद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने अनावेदक को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया के समक्ष पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार छुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर आवश्यक कार्रवाई करने निर्देश प्राप्त हुआ है। 9 दिसंबर को ग्राम झालाटोला में अनावेदक द्वारा वाद-विवाद करने की सूचना पर थाना स्टाप के मौके पर पहुंचकर देखा कि चंद्रशेखर उर्फ चंदू साहू 37 साल निवासी झालाटोला छुरिया द्वारा मोहल्लेवासियों को गाली-गालौज कर रहा था, जिसे मौके पर पुलिस व आसपास के लोगों के द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, परंतु अनावेदक समझने राजी न होकर और अधिक उत्तेजित होकर वाद-विवाद व मारपीट पर उतारू हो गया था, जिसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होने से अनावेदकों को गिरफ्तार किया गया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनावेदक के विरूद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया जिला राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।