राजनांदगांव

चिखली स्कूल मैदान का महापौर ने किया निरीक्षण
07-Dec-2025 10:14 PM
चिखली स्कूल मैदान का महापौर ने किया निरीक्षण

राजनांदगांव, 7 दिसंबर। महापौर मधुसूदन यादव वार्ड निरीक्षण की कड़ी में शनिवार को चिखली स्कूल मैदान का नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, जल विभाग के प्रभारी सदस्य सुनील साहू, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे के साथ निरीक्षण कर खिलाडिय़ों से चर्चा कर खेलकूद के लिए मैदान को ठीक कर अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान महापौर को मैदान की समस्या से अवगत कराया गया।  उन्होंने मैदान समतलीकरण सहित गेट मरम्मत, बाउंड्रीवाल की पोताई, शौचालय मरम्मत करने तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया।


अन्य पोस्ट