राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 नवंबर। शहर कांग्रेस ने शनिवार दोपहर के समय जमीन गाईड लाइन में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के विरोध में स्थानीय मानव मंदिर चौक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने पुतला दहन के दौरान आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ राज्य की भाजपा सरकार द्वारा जमीन गाईड लाइन की दरों में बेतहाशा वृद्धि की है।
इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इस अवसर पर नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व महापौर हेमा देशमुख समेत मेहुल मारू, सूर्यकांत जैन, आसिफ अली, झम्मन देवांगन, आफताब आलम, शरद पटेल, विनय झा, माया शर्मा, नीरज कन्नौज, चंपू गुप्ता, अभिमन्यु मिश्रा, चेतन भानुशाली, राजिक सोलंकी, राजेश चौहान, अमित कुशवाहा, अब्दुल कलाम समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।


