राजनांदगांव

निगम की 20 सिटी बसे कहां है- ओस्तवाल
11-Nov-2025 10:20 PM
निगम की 20 सिटी बसे कहां है- ओस्तवाल

राजनांदगांव, 11 नवंबर। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने जारी विज्ञप्ति में सवाल उठाते कहा कि नगर निगम की 20 सिटी बसें जनता की कहां है, महापौर खुलासा करें।

पूर्व पार्षद श्री ओस्तवाल ने कहा कि एक पत्र के माध्यम से नगर निगम आयुक्त और महापौर मधुसूदन  यादव से सवाल करते कहा कि शहर की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते सन् 2014 में मुख्यमंत्री रहते डॉ. रमन सिंह एवं तत्कालीन कलेक्टर मुकेश बंसल के कार्यकाल में शहर की जनता की तकलीफों को ध्यान में रखते शासन से नगर निगम राजनंादगांव को लगभग 20 सिटी बसें संचालन के लिए मिली थी और उस समय महापौर मधुसूदन यादव स्वयं पद में विराजमान थे और सिटी बस के संचालन और रिपेयरिंग हेतु करोड़ों रुपए की लागत से रेवाडीह वार्ड स्थित में बस डिपो बनवाया गया, लेकिन निगम सीमा की जनता को बस की सुविधाएं चंद दिनों ही मिली।

उन्होंने सवाल करते कहा कि सिटी बस की आड़ में रिपेयरिंग और बस संचालन करने वाले लोगों से जो राशि प्रतिमाह वसूली की जानी है, उसकी जांच किए जाए तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। 


अन्य पोस्ट