राजनांदगांव
मतदाता सूची में नाम काटने व जोडऩे चलाया जाएगा अभियान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 नवंबर। भाजपा कार्यालय में सोमवार को उतर मंडल की आवश्यक मतदाता पुनरीक्षण अभियान की कार्यशाला आहूत की गई। जिसमें चुनाव आयोग द्वारा देशभर में चल रहे एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई।
बैठक में जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष अग्रवाल एवं सावन वर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची सटीक और विश्वसनीय बनाने हेतु देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत पुरानी मतदाता सूचियों में मृत व्यक्तियों के नाम काटने, स्थाई रूप से निवास बदलने वालों का नाम हटाना, किसी मतदाता का दो स्थान पर पंजीकरण को निरस्त करना, फर्जी मतदाताओं का नाम हटाना और शुद्ध व स्वच्छ पारदर्शी मतदाता सूची का निर्माण करने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी ने बताया कि इस अभियान में भाजपा बीएलए-1 एवं बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर रही है। जिससे कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर बूथ स्तर पर जाकर कार्य कर सके और मतदाता सूची सटीक और विश्वसनीय बन सके। बैठक का संचालन महामंत्री चंद्रभान जंघेल एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष सुमित भाटिया ने किया ।
बैठक में जिला भाजपा के महामंत्री सौरभ कोठारी, वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, रेखा मेश्राम, अतुल रायजादा, तरुण लहरवानी, सावन वर्मा, शिव वर्मा, सुमीत सिंह भाटिया, सज्जन सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


