राजनांदगांव

अंकिता नांदगांव की पहली महिला एसपी
25-Oct-2025 4:09 PM
अंकिता नांदगांव की  पहली महिला एसपी

मोहित का पीएचक्यू में पोस्टिंग

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

राजनांदगांव, 25 अक्टूबर। एक अहम प्रशासनिक फेरबदल में राज्य सरकार ने राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग को पीएचक्यू में पदस्थ किया है। जबकि उनके स्थान पर अंकिता शर्मा को जिले का कप्तान बनाया गया है।

 वर्तमान में अंकिता सक्ती जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। 2018 बैच की अंकिता शर्मा का बतौर एसपी तीसरा जिला है। इससे पहले वह नवगठित खैरागढ़ जिले की एसपी रह चुकी है। बाद में उनका सक्ती जिले में तबादला हो गया था। अंकिता राजनांदगांव जिले के इतिहास में पहली महिला एसपी होंगी।

 

बताया जा रहा है कि उनके अच्छे कार्य के चलते सरकार ने उन्हें राजनांदगांव जैसे जिले की जिम्मेदारी दी है। अंकिता शर्मा की कार्यप्रणाली पुलिसिंग के लिहाज से काफी सख्त मानी जाती है। वह अपने कार्य में राजनीतिक दखलंदाजी कतई बर्दाश्त नहीं करती।  इधर निवर्तमान एसपी मोहित गर्ग को सरकार ने पुलिस हेडक्वार्टर में पदस्थ किया है। 13 अक्टूबर 2023 को  मोहित गर्ग ने जिले की कप्तानी शुरू की थी। उनका 2 साल का कार्यकाल सफलतम श्रेणी में माना जाता है। 

2013 बैच के आईपीएस मोहित गर्ग आगामी जनवरी माह में एसएसपी बन जाएंगे। 2027 जनवरी को वह डीआईजी के पद पर पदोन्नत होंगे। ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा करते एसपी मोहित गर्ग ने राजनांदगांव की जनता और सहयोगियों को धन्यवाद दिया है। वह एसपी के रूप में राजनांदगांव को हमेशा याद रखेंगे। इस बीच  अंकिता शर्मा आज-कल में पदभार ग्रहण कर सकती है।


अन्य पोस्ट