राजनांदगांव

सरदार पटेल की जयंती को आत्मनिर्भर भारत के रूप में मनाएगी भाजपा
23-Oct-2025 4:06 PM
सरदार पटेल की जयंती को आत्मनिर्भर भारत के रूप में मनाएगी भाजपा

नांदगांव सांसद समेत भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर मीडिय़ा को दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 23 अक्टूबर। देश के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर भाजपा ने देशव्यापी स्तर पर तैयारी की है। इसी कड़ी में राजनंादगांव जिले में भी उनकी जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा सरदार पटेल की जयंती को आत्मनिर्भर भारत अभियान के रूप में मनाएगी। इसके लिए पार्टी द्वारा कई कार्यक्रम  होंगे। गुरुवार को सांसद संतोष पांडे और प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत समेत अन्य लोगों ने प्रेसवार्ता में संयुक्त रूप से बताया कि सरदार पटेल लौह पुरूष थे। उनकी जयंती पर पार्टी द्वारा राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

 

भाजपा नेताओं ने कह कि सरदार पटेल एक विकासशील  विचार के व्यक्ति थे। वह हमेशा भारत को एक संपन्न राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे। उनके उद्देश्य से पूरा देश वाकिफ है। इसी के तहत भाजपा उनकी जयंती को आत्मनिर्भर भारत के रूप में मनाने की तैयारी में है।  प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कोठारी समेत संतोष अग्रवाल, तरूण लहरवानी, जैसल लाल बंटी, अमर ललवानी,  राजा माखीजा, रवि सिन्हा समेत अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट