राजनांदगांव
राजनांदगांव, 14 अक्टूबर। जिले में विगत 25 वर्षों से संचालित छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के अनुशांगिक संगठन छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारी व सदस्य चुने गए। शरद पूर्णिमा के अवसर पर शहर के पुराने विश्राम गृह में आयोजित कवि /साहित्यकार एवं साहित्य सुधियो की बैठक में वरिष्ठ कवि अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा सर्व सम्मति से समिति के जिलाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह कवि मानसिंह मौलिक सचिव, पवन यादव संयोजक तथा कवयित्री सुषमा शुक्ला वं एकवि थंगेंश्वर कुमार साहू उपाध्यक्ष बने हैं। वहीं सह-सचिव शैलेष गुप्ता व सह-संयोजक कवि तारिक ललानी बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के संरक्षक मंडल में कवि आत्माराम कोशा, शशिकांत द्विवेदी, डॉ. शंकर मुनि राय, गिरीश ठक्कर, पद्मलोचन शर्मा, अशोक चौधरी, समाजसेवी शारदा तिवारी, राकेश इंदूभूषण ठाकुर, प्रो. केके द्विवेदी शामिल हैं। उक्ताशय की जानकारी मानसिंह द्वारा दी गई है।


