राजनांदगांव

बच्चा अपहरण करने का प्रयास, दो गिरफ्तार
13-Oct-2025 9:42 PM
बच्चा अपहरण करने का प्रयास, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 13 अक्टूबर। बच्चा का अपहरण करने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया गया कि साल्हेकसा महाराष्ट्र से आरोपी डोंगरगढ़ पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को प्रार्थी घनश्याम लहरे 35 साल निवासी डोंगरगढ़ के 10 वर्ष का लडक़ा अपने घर गेट के सामने बाहर खेल रहा था। उसी दौरान 2 अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण करने का प्रयास कर रहे थे। इस संदर्भ में 2 आरोपियों को पकड़ा गया एवं पूछताछ करने पर दोनों अपना नाम तरीकत शाह एवं दिलदार शाह दोनों निवासी बाबाटोली आमगांवखुर्द थाना साल्हेकसा गोंदिया महाराष्ट्र का रहने वाला बताया। रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में धारा 137(2), 139(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ किए, जो बच्चे को अकेला एवं सूनसान देखकर अपने साथ अपहरण कर ले जा रहे थे बताया। आरोपियों के विरूद्ध  धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से 11 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट