राजनांदगांव
बच्चों को भेंट किया फल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के तहत 1 अक्टूबर को जिला राजनांदगांव में मोर्चा के जिलाध्यक्ष इरफान खान के नेतृत्व में राजनदगांव स्थित दरगाह हजरत जलालुद्दीन शाह जलाल बाग परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई किया गया एवं मदरसा दारूल उलूम अटल शाह में बच्चों को फल वितरण किया गया। तत्पश्चात राजनांदगांव वृद्धा आश्रम में वृद्ध एवं नि:सहायजनों से भेंट कर फल वितरण किया गया। उक्त सभी कार्यक्रम में मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष सेवा पखवाड़ा राजनदगंव प्रभारी रजिया खान, प्रदेश मंत्री रफीक खान, अबेदा बेगम की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मोर्चा के जिला महामंत्री जहीर अब्बास, जिला उपाध्यक्ष इमरान बीबा, अफजल खान, असलम खान, प्रिंस भाटिया, हैरी जोसेफ , पप्पी भाटिया, नदीम बडग़ुजर, सलीम क़ुरैशी, अफसर खान, अरशद खान, बसीर खान, भूरू बडग़ुजर, शुभम चौहान, नबी हसन, इरफान, सादिक खान, रियाज खान एवं मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


