राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 सितंबर। कांग्रेस नेताओं द्वारा यह कहना कि केन्द्र सरकार शाकाहारी फसलों को मांसाहारी बना रही है, पूरी तरह से झूठ, भ्रामक और समाज में भ्रम फैलाने वाली राजनीति है।
शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष रवि सिन्हा एवं पार्षद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सदैव किसानों और आम जनता के हित में कार्य कर रही है। कृषि एवं खाद्य सुरक्षा को लेकर पारदर्शी नीति अपनाई गई है। किसानों की आय बढ़ाना और खेती को वैज्ञानिक तथा आधुनिक साधनों से जोडऩा ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह बयान न केवल असत्य है बल्कि समाज की धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने का असफल प्रयास भी है। इस प्रकार के भ्रामक दुष्प्रचार से कांग्रेस की हताशा और जनविरोधी मानसिकता ही उजागर होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव किसान, गरीब और आम जनता के हित में निर्णय लिए हैं। आज देश का किसान आधुनिक तकनीक से जुडक़र आगे बढ़ रहा है।
वहीं कांग्रेस केवल झूठ और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने में लगी है।
भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट चेतावनी देती है कि किसानों और समाज को गुमराह करने वाली राजनीति अब जनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।


