राजनांदगांव
कैलाश भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित
24-Sep-2025 3:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने लाल बहादुर नगर मंडल महामंत्री कैलाश उईके द्वारा सर्व आदिवासी समाज के प्रमुखों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर तत्काल ही पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया है। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की नीति को लेकर सर्व आदिवासी समाज के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है, कैलाश ऊके द्वारा समाज पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी को भाजपा ने गंभीरता से लिया और तत्काल मंडल महामंत्री को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


