राजनांदगांव

खैरागढ़ में डिप्टी सीएम शर्मा ने गणपति बप्पा के किए दर्शन
08-Sep-2025 2:32 PM
खैरागढ़ में डिप्टी सीएम शर्मा ने गणपति बप्पा के किए दर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव/खैरागढ़, 8 सितंबर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा अपने प्रवास के दौरान कबीरधाम से राजनांदगांव जाते समय शनिवार की रात खैरागढ़ पहुंचकर उन्होंने गणेश उत्सव के अंतर्गत गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशेष रूप से खैरागढ़ के राजा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति की गहरी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि गणपति बप्पा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हर घर में सुख-समृद्धि और मंगल लेकर आए।

खैरागढ़ पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

स्वागत पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा गणेश पंडाल पहुंचकर श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा की आराधना की। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, वरिष्ठ नेता टीके चंदेल, गिरजा चंद्राकर, विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, आयश सिंह, नीलिमा गोस्वामी, आलोक श्रीवास, शशांक ताम्रकार, अनीश सिंह, रूपेंद्र रजक, संजय शर्मा, मोनिका रजक और महेश गिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव जैसे पर्व भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह समाज को एकजुट करने का माध्यम बनते हैं और आने वाली पीढ़ी को हमारी परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खुशहाली, नागरिकों की उन्नति और समाज में भाईचारे की भावना का प्रसार ही गणेश उत्सव का वास्तविक संदेश है।


अन्य पोस्ट